42 दिन के स्वास्थ्य लाभ के पश्चात पूज्य गुरुदेव का पहला आशीर्वाद संदेश

27 जून 2023 ,मंगलवार

ओम अर्हम ,

42 दिन पूर्व पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री रूपचन्द्र जी महाराज बाथरूम के बेसिन में हाथ धो रहे थे, उसी क्षण चक्कर आ जाने के कारण गिर गये,  जिससे उनका बायां कूल्हा टूट गया, सफल प्रत्यारोपण के पश्चात, 27 मई को फिर से शरीर में इंफ़ेक्शन और ब्रेन क्लॉट हो गया, जिसके कारण 10 दिन फिर से हॉस्पिटल में रहना पड़ा। आश्रम पधार जाने के बाद धीरे-धीरे आराम होने लगा था परंतु पुनः यूरीन इन्फेक्शन हो गया, अब वह इंफ़ेक्शन लगभग-लगभग चला गया है।

पूज्य गुरुदेव का आत्मबल, आप सभी की शुभ कामनायें व चिकित्सा-सेवाओं का ही परिणाम है जो अब पूज्य गुरुदेवजी के स्वास्थ्य में क्रमशः सुधार हो रहा है, परंतु अभी शारीरिक कमजोरी अत्यधिक है,  अधिक उम्र होने के कारण पूर्ण स्वस्थ होने में बहुत अधिक समय लगेगा और इंफ़ेक्शन आदि से भी बचाव ज़रूरी है क्योंकि इतनी बीमारी के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत कम हो गई है।

अतः आपसे निवेदन है कि पहले की ही तरह धैर्य का परिचय दें और दर्शन और फ़ोन पर बात-चीत की जल्दी न करें। हम सब यह पूर्ण रूपसे जानते हैं कि गुरुदेव जी के प्रति आपकी श्रद्धा अगाध है। आरोग्यता से संबंधित आपकी शुभकामनाओं के हर संदेश गुरुदेवजी को आपके परिचय के साथ साध्वी समुदाय व हम लोग निरंतर पहुँचा रहे  हैं। आज पूज्य गुरुदेव आप सभी को वीडियो मैसेज के माध्यम से आशीर्वाद दे रहे हैं, आशीर्वाद का यह क्रम हम समय-समय पर वीडियो के माध्यम से आप तक पहुँचाते रहेंगे। पूर्ण स्वस्थ हो जाने के पश्चात गुरुदेव जी का दर्शन-लाभ भी आप लोगों को प्राप्त होगा।

विशेष जानकारी:

पूज्य गुरुदेव के स्वास्थ्य की ताज़ा जानकारी आपको मिलती रहे इसके लिये हमने एक लिंक बनाया है, जिसको क्लिक करके कभी भी स्वास्थ्य की हर ताजा जानकारी आप स्वतः प्राप्त कर सकते हैं, कृपया इस लिंक को सुरक्षित कर लें।

लिंक –https://manavmandirmission.org/health-news/

या

हमारी वेबसाइट-www.manavmandirmission.org पर कभी भी स्वास्थ्य की ताजा जानकारी आप स्वयं भी ले सकते हैं।

कृपया विडिओ मैसेज के लिए यहाँ क्लिक करें – Click Here

-अरुण योगी

शिष्य-प. पू. आचार्यश्री रूपचन्द्रजी महाराज,

निदेशक व ट्रस्टी मानव मंदिर मिशन ट्रस्ट

Subscribe
Notify of
guest
6 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
नव भुवन सिंह
1 year ago

परम् पूज्यपाद श्री गुरुदेव मुनि रूप चंद्र जी महाराज के स्वास्थ्य सुधार का समाचार जान अत्यंत प्रसन्नता महसूस हों रहीं है. श्री गुरुदेव जी के शीघ्र पूर्ण रूपेण स्वस्थ होने की हृदय तल से हार्दिक शुभकामनायें है और उनके 108 बर्ष की चिरायु की कामना करता हूँ 🙏
नव भुवन सिंह, पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

नव भुवन सिंह
1 year ago

परम् पूज्य श्री गुरदेव मुनि रूप चंद्र जी महाराज के स्वास्थ्य लाभ का समाचार जानकर हर्ष हुआ. ईश्वर उनको 108 बर्ष की चिरायु और निरोगी काया प्रदान करें. पूर्ण रूपेण स्वस्थ होने की हार्दिक शुभकामनायें सहित 🙏
नव भुवन सिंह
पिथौरागढ़ उत्तराखण्ड

arun Kothari
1 year ago

Jai Jinendra ! My family and I pray for the complete recovery of P.P. Roopchandji Maharaj . Respectfully ,

Scroll to Top