77वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री रूपचन्द्रजी महाराज के सान्निध्य में मानव मंदिर गुरुकुल के बच्चों के साथ संस्था के परिसर में मनाया गया जिसमे मानव मंदिर गुरुकुल के छात्रों के साथ अन्य स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया। संस्था से जुड़े कई गणमान्य लोगों की सादर उपस्थिति रही। स्वास्थ्य कारणों से पूज्य गुरुदेव ने व्हील-चेयर पर ही राष्ट्र-गान किया, राष्ट्र-गान के लिए खड़ें न हो पाने के कारण गुरुदेव के मन पर असर था परंतु पूज्य गुरुदेव के वन्दे मातरम के जयघोष ने सब के अंदर उत्साह भर दिया।







